Site icon GIRIDIH UPDATES

झामुमो के टिकट पर गिरिडीह लोकसभा सीट से विधायक मथुरा महतो लड़ेंगे चुनाव

Share This News

जेएमएम ने लोकसभा चुनाव को लेकर विधायक मथुरा प्रसाद महतो को गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मथुरा प्रसाद महतो गिरिडीह लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी से सिग्नल मिलते ही गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में मथुरा प्रसाद महतो सक्रिय हो गए है। वर्तमान में मथुरा प्रसाद महतो टुंडी से विधायक हैं। वह इससे पहले साल 2005 और 2009 में भी विधायक रह चुके हैं।

यानी उनके प्रोफाइल में कुल तीन बार विधायक और दो बार राज्य में मंत्री का पद उनकी संसदीय दावेदारी की मांग कर रहा था। इस हिसाब से उनकी वरीयता और कैडर वोट पर उनकी पकड़ ने उनकी दावेदारी को सुनिश्चित कर दी।

Exit mobile version