गिरिडीह झारखण्ड धर्म हजारीबाग

हजारीबाग में रामनवमी के दौरान लगे प्रतिबंध के विरोध में विधायक ने फाड़ा कुर्ता, जाने क्यों कहा राज्य में हिन्दू होना गुनाह है, पढ़े पूरी खबर

Share This News

रामनवमी को लेकर सदन में बीजेपी का प्रतिरोध अपने चरम पर है। झारखंड विधानसभा में हजारीबाग रामनवमी के दौरान लगाए गये प्रतिबंध के विरोध में विधायक मनीष जयसवाल नेअपना कुर्ता फाड़ लिया। उन्होंने अपनी बनियान में जय श्री राम लिख रहा था। सदन में खड़े होकर उन्होंने कहा, अगर हमारी बात नहीं सुनी जाती तो सदन में आने का क्या मतलब। क्या इस राज्य में हिंदू होना गुनाह है, क्या हम तालिबान में रह रहे है।

विधायक ने पूछा क्या पांच हजार लोगों पर 107 हुआ है उसे वापस लेंगे, निर्दोष लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ यह वापस होगा, जो धरना पर बैठे हैं उन पर क्या होगा। डीजे क्यों नहीं बजेगा या इसके पीछे कोई वजह है। सुप्रीम कोर्ट भी कहता है कि अगर राज्य सरकार चाहे तो इजाजत दे सकती है। हजारीबाग की रामनवमी विश्व प्रसिद्ध है। डीसी कहती हैं डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। मैं इन सवालों पर जवाब चाहता हूं. सदन में इसके बाद जोरदार हंगामा हुआ। इस बीच मनीष जयसवाल ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। इसके बाद सदन की कार्रवाई दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी