Site icon GIRIDIH UPDATES

मनरेगा कर्मियों को जयराम महतो का मिला समर्थन, कर्मियों की मांग पर सरकार से विचार करने का किया आग्रह

Share This News

गिरिडीह। बीते एक सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों ( रोजगार सेवक) को जयराम महतो ने अपना समर्थन दिया है। सोमवार को झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो गिरिडीह पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने हड़ताल पर डटे मनरेगा कर्मियों से मिले और उनकी बातें सुनी। मौके पर जयराम महतो ने मनरेगा कर्मियों की मांगों को जायज बताया और सरकार से इनकी मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की अपील की।

जयराम ने कहा कि इतने लंबे समय से मनरेगा कर्मी अपनी सेवा देते आ रहे हैं। ऐसे में उनकी स्थाई पहचान होनी चाहिए। बता दें कि बीते आठ दिनों से स्थायीकरण और मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी (रोजगार सेवक) हड़ताल पर हैं। इनका कहना है कि सरकार जब तक इनकी जायज मांगों को नहीं मानेगी हड़ताल चलता रहेगा।

Exit mobile version