गिरिडीह झारखण्ड

मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर ईजी विनय कुमार सिंह ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मास्क और सेनेटाइजर का किया वितरण

Share This News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में एनडीए सरकार के 7 साल पूर्ण होने पर कोविड महामारी को ध्यान में रखकर इंजीनियर विनय कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा के द्वारा सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा को मास्क सेनीटाइजर एवं साबुन वितरण हेतु देकर नगर कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 5 के मोहनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर गिरिडीह पश्चिमी मंडल में प्रभारी के रूप में लेदा पंचायत में सीनदवरिया एवं बजटो के जरूरतमंद लोगों को सेवा भाव से सूखा राशन, मास्क एवं साबुन का वितरण करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को बताते हुए कोविड-19 नियम एवं उसके बचाव हेतु विस्तृत रूप से प्रकाश डालें उक्त कार्यक्रम में पश्चिमी गिरिडीह मंडल के महामंत्री एवं मुखिया राजेश वर्मा उप मुखिया राजेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह मंडल मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य मनोहर सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जरूरतमंद लोग शामिल थे।
मध्य भाग मंडल एवं अन्य कार्यकर्ताओं को जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क एवं साबुन वितरण हेतु दिया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों के हित में किए गए जन कल्याणकारी योजना विकास कार्य महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान किसानों के हित में किए गए आदि अनेकों उपलब्धियों को देखते हुए सभी ने माननीय प्रधानमंत्री बधाई के पात्र है।