Site icon GIRIDIH UPDATES

मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से खुशगवार हुआ गिरिडीह का मौसम

Share This News

गिरिडीह। लंबे समय तक भीषण गर्मी का मार झेलने के बाद शुक्रवार को राहत मिली। मानसून की दस्तक के साथ ही शुक्रवार की दोपहर आसमान में काले बादल छाए और झमाझम बारिश की शुरुआत हुई।

लगभग डेढ़ घंटे तक हुई लगातार बारिश ने तपती धरती को ठंडा किया और लोगों ने राहत की सांस ली। मानसून की पहली बारिश से मौसम खुशगवार बन गया और भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिला। हालांकि बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं और कई स्थानों पर इसका नुकसान भी हुआ।

शहर का झंडा मैदान तेज बारिश के कारण तालाब की शक्ल में बदल गया। पूरे मैदान में जल जमाव हो गया। इधर जिला मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया। हलंजी गनीमत की बात रही कि जिस स्थान पर पेड़ गिरा वहां कोई जीव जंतु नहीं रहने के कारण किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई।

Exit mobile version