खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड

घुटने की सर्जरी कराकर रांची पहुंचे एमएस धोनी, मोहम्मद कैफ ने की माही से मुलाकात

Share This News

आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में मशहूर सर्जन दिनशॉ पारदीवाला से घुटने की सर्जरी करवाई थी, जो सक्सेसफुल रही और अब माही अपने घर यानी कि रांची पहुंच गए हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वह अपनी वाइफ के साथ नजर आए।

इस दौरान वह खुद चलते हुए दिखे, लेकिन अभी भी थोड़ा सा लड़खड़ा नजर आए। ट्विटर पर Mithilesh Jha नाम से बने हैंडल पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में पहले एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी आपको तेजी से चलती हुई नजर आएंगी और इसके बाद पीछे एमएस धोनी सिक्योरिटी के साथ लड़खड़ाते हुए चल रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रहे मोहम्मद कैफ भी एमएस धोनी से एयरपोर्ट पर मिलें। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इसमें धोनी की वाइफ साक्षी, बेटी जीवा मोहम्मद कैफ की वाइफ और उनका बेटा भी तस्वीर में नजर आ रहा है। इन फोटो को शेयर करते हुए कैफ ने लिखा- “हम आज एयरपोर्ट पर महान व्यक्ति और उनके परिवार से मिले।