Site icon GIRIDIH UPDATES

बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रहे प्रतिष्ठानों पर गिरिडीह नगर निगम ने किया 10 हजार का जुर्माना

Share This News

नगर निगम की टीम ने शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों पर 10-10 हजार का जुर्माना ठोंका। इन्फोर्समेंट टीम ने गुरुवार को शहरी क्षेत्र के लिबर्टी शोरुम और हेस्टी-टेस्टी रेस्टोरेंट को बगैर ट्रेड लाइसेंस के व्यापार करने के एवज में छापामारी कर जुर्माना लगाया गया।

छापेमारी क्रम में दोनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर निगम के पदाधिकारियों ने जुर्माना वसूला। इस दौरान पदाधिकारियों ने जल्द ट्रेड लाइसेंस बनवा लेने की हिदायत दी। नगर प्रबंधक विशाल कुमार सुमन ने कहा कि निगम क्षेत्र में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों लिए ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
अगर कोई प्रतिष्ठान बगैर ट्रेड लाइसेंस के व्यापार करते हैं तो उनपर आर्थिक दंड लगाते हुए कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version