Site icon GIRIDIH UPDATES

परिवार नियोजन भारत सरकार महत्वकांक्षी योजना पुरुष नसबंदी अभियान का गिरिडीह में विधिवत शुभारंभ

Share This News

गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय सभागार कक्ष में उप विकास आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर परिवार नियोजन भारत सरकार महत्वकांक्षी योजना पुरुष नसबंदी अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, एनएचएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड रांची द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में पुरुष नसबंदी परिवार नियोजन भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से अब राज्य सरकार के निर्देश पर पुरुष नसबंदी अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी उपलब्धि को बढ़ाने हेतु दिनांक 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक पुरुष नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा इस वर्ष की थीम “अब पुरुष निभायेंगे जिम्मेदारी परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे अपनी भागीदारी” है।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर जिला स्तर अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एक्शन प्लान बनाया गया है। एवं विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों यथा मेल हैल्थ वर्कर, MPW, ANM GNM एवं सहिया का पुरुष नसबंदी तथा महिला बंध्याकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित दिया गया है। इस अभियान में पुरषों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु ANM, BEE, HEE, MPW, सहिया समाज कल्याण विभाग की आंगनबाड़ी सेविका, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड मिशन की सखी मंडल तथा पंचायती राज का सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही अन्य माध्यमों के जरिए प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही इस अभियान में कोविड-19 के अंतर्गत सभी प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि इस अभियान में शत-प्रतिशत अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए तथा फेस मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

Exit mobile version