गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह जिला के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से गिरिडीह पुलिस ने 25 लाख के इनामी नक्सली नंदलाल मांझी उर्फ पवित्र को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भाकपा माओवादी स्पेशल एरिया कमिटी सदस्य नंदलाल मांझी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। नंदलाल मांझी उर्फ पवित्र के ऊपर पुलिस ने 25 लाख का इनाम रखा हुआ था।

जिसको पकड़ने का प्रयास काफी समय से किया जा रहा था। आखिरकार गिरिडीह जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उसे पकड़ लिया। नंदलाल गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत खुखरा थाना इलाके के जोनराबेड़ा का रहने वाला है। नंदलाल स्पेशल एरिया कमिटी मेंबर है। और गिरफ्तारी के बाद उसने गिरिडीह जिला के छः कांडों के अलावा दुमका जिला के कई बड़े नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।