गिरिडीह झारखण्ड

न्यू गिरिडीह से रांची की ट्रेन हुई शुरू, जाने क्या होगा किराया, कितना लगेगा समय और क्या होगा रुट, पढ़े पूरी जानकारी

Share This News

गिरिडीह जिले के लोगों को आज बड़ी सौगात मिली है। अब यहां के लोगो असानी से झारखंड की राजधानी रांची पहुंच सकते है। आज 12 सितंबर को न्यू गिरिडीह स्टेशन से विस्टाडोम कोच वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी,सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, जमुआ विधायक केदार हाजरा के अलावा धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रांची रवाना किया गया।

मौके पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का स्वागत किया। आपको बता दे कि यह ट्रैन गिरिडीह से राजधानी रांची के लिए पहली सीधी ट्रेन है जिसका लोगों को अरसे से इंतजार था। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है की ट्रेन में विस्टाडोम कोच की भी व्यवस्था की गई है।

 

झारखंड में पहली बार विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन आयी है। बता दें कि विस्टाडोम कोच पूरी तरह से पारदर्शी होता है और इसमें बैठकर लोग सफर के दौरान झारखंड की प्रकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकेंगे।

न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6 बजे रांची से खुलेगी और दिन के 1 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। गिरिडीह से यह ट्रेन दिन के 2 बजे खुलेगी और रात 9.30 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से न्यू गिरिडीह के बीच सेकेंड सीटिंग के लिए किराया 130 रुपये, एसी चेयरकार का किराया 465 रुपये और विस्टा डोम कोच के लिए किराया 1260 रुपये है।