गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: घर से 50 मीटर दूर मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप पड़ोसियों ने घर से ले जाकर की हत्या

Share This News

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में एक युवक की हत्या बेरहमी से कर दी गई। युवक का शव शुक्रवार की रात को उसके घर से कुछ दूरी पर पाया गया है। मृतक 35 वर्षीय संदीप मंडल की हत्या किसी कैमिकल या एसिड डाल कर किए जाने की बात कही जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। घटना के संबंध में मृतक के चाचा फागू मंडल ने बताया कि मृतक का कुछ दिन पूर्व पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद हुआ था।

उन्होंने रंजिश के कारण उन्हीं लोगों पर हत्या करने का संदेह जाहिर किया है। बताया कि मृतक शुक्रवार को अपने नए घर में काम करवा रहा था और वहीं से गायब हो गया था। जबकि मृतक का बाइक उसके घर के सामने ही खड़ी थी। दोपहर के रात तक खोजबीन के क्रम में उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर पाया गया। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि हत्या के बाद रात के अंधेरे में हत्यारों ने उसके शव को फेंक दिया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है।