गिरिडीह झारखण्ड

छोटकी खरगडीहा में संपन्न हुई गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन प्रखंड कमिटी की बैठक

Share This News

बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा में गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नए सिरे से पुनः कमिटी का गठन किया गया जिसमें वर्तमान अध्यक्ष मुश्ताक आलम को पुनः अगले तीन साल के लिए सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं संयोजक में यूसुफ अंसारी, सचिव के पद पर उदय कांत चौधरी, सहसचिव घनश्याम मंडल,कोषाध्यक्ष गोपी यादव सहित 11 पदाधिकारी और हर पंचायत से एक-एक कार्यकारिणी सदस्य को चुना गया।

बैठक में रोजगार को सम्मान के साथ आगे बढ़ाने, प्रशासनिक/सामाजिक परेशानियों के बीच रोजगार को चलाने के विषय पर बल दिया गया। वहीं नवचयनित अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में लोगों को भाई की तरह कंधे से कंधा मिलाकर चलने का बात कही गयी। बैठक में मुख्य तौर से जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ,संयोजक अजय चंद्रवंशी, प्रवक्ता मोइन चाँद,कोषाध्यक्ष संजय सिंह,गांडेय अध्यक्ष बिनोद दास, इरफान अंसारी,परमजीत सिंह सहित प्रखंड के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।