गिरिडीह झारखण्ड

रांची के कांके में गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री

Share This News

झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्‍यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में करीब 1.9 डिग्री सेल्‍स‍ियस की कमी आई है। हवा भी 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। तापमान में गिरावट होने से कनकनी बढ़ गई है।

बिरसा कृषि विवि के मुताबिक 9 जनवरी को कांके का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 8 जनवरी को कांके का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।