गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह विधायक ने केक काटकर और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर बनाया दिसोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन

Share This News

आज झामुमो जिला कार्यालय में झामुमो के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिसोम गुरु शिबू सोरेन जी का 79वां जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष बीससूत्री कार्यक्रम संजय सिंह ने केक काटकर व गुरु जी के चित्र पर तिलक लगा कर कार्यकर्ताओ संग खुशियां मनाई साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल व मिठाई का भी वितरण किया।

इस दौरान विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि गुरु जी के साथ राजनीति करते हुए यही सीखा है आम जन-मानस के कल्याण हेतु हर तरह से कार्य करना है झारखंड के मूलवासियों-आदिवासियों को सदियों से शोषण किया गया है मगर अब झारखंड में झारखंडियों की सरकार है जो हर किसी का ख्याल रख रही है और गुरु जी के सपनो का झारखंड बन रहा है। बाबा दीर्घायु रहे और उनका साथ उनका आशीर्वाद हमसभी पर बना रहे यही कामना है।

श्री सिंह ने कहा कि दिसोम गुरु जी के दीर्घायु की कामना है इनके बताए हुए रास्तो पर चलकर ही अबुवा राइज के सपनो को पूरा किया जा सकता है, गुरु जी हमलोगो का आदर्श सदैव बने रहे ईश्वर से प्रार्थना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजित कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, दलील मंडल, राकेश सिंह रॉकी, प्रदोष कुमार, अजय कांत झा, सुमित कुमार, शोभा यादव, आज़ाद खान, मो० डब्लू, ओबेदुल्ला अंसारी, तस्लीम अंसारी, मो० नूर, मो० चाँद रशीद, मो० ज़ाकिर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।