गिरिडीह झारखण्ड धर्म

रविवार को तिल व खिचड़ी का भोग लगाने से नही होगा दोष

Share This News

इस वर्ष मकर संक्रन्ति 15 जनवरी को रविवार के दिन मनाया जाएगा। रविवार को तिल और खिचड़ी ग्रहण करने को लेकर श्रद्धांलूओ के बिच भ्रम की स्थिति हैं। इस संबंध में आचार्य माधव जी कहते हैं की पर्व होता हैं तब इन चीजों का विचार नहीं होता, ना ही दोष लगता हैं।

पर्व को विशेष परिस्थिति मानते हुए तिल और खिचड़ी का भोग लगाया जा सकता हैं। पंडित प्रेम सागर पांडेय कहते हैं की लोकाचार के अनुसार काला तिल रविवार को ग्रहण करना वर्जित होता हैं। लेकिन धार्मिक और वैदिक ग्रंथो में तिल खाने का कोई जिक्र नहीं मिलता। वे सुझाव देते हैं की काला की जगह सफ़ेद तिल का प्रयोग कर सकते हैं।