गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह लोकसभा समन्वय समिति की आज हुई पहली बैठक, संगठन को मजबूत करने का दिया गया जोर

Share This News

आज गिरिडीह जिला मुख्यालय में गिरिडीह लोकसभा समन्वय समिति की पहली बैठक हुई।
इस बैठक में मुख्य रूप से समिति के संयोजक बृजनंदन सिंह, प्रभारी शहजादा अनवर, गिरिडीह जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रभारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया,

बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के अलावा गिरिडीह, धनबाद और बोकारो के कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

इस दौरान बताया गया कि आने वाले चुनावों को लेकर यह बैठक रखी गयी है। इस दौरान बूथ कमिटियों से लेकर पंचायतों तक संगठन को मजबूत करने के लिए यह बैठक रखी गयी है।