गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह शहरी द्वारा मिलेट्स आरटीई एवं स्थानीय खाद्य सामग्री से बनी रेसिपी का प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया गया

Share This News

आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय परिसर, गिरिडीह में संकल्प सप्ताह का द्वितीय दिन “सबकी आकांक्षाएं सबका विकास” के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय, गिरिडीह शहरी द्वारा मिलेट्स आरटीई एवं स्थानीय खाद्य सामग्री से बनी रेसिपी का प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।

जिसका निरीक्षण जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रीमती अल्का हेम्ब्रम द्वारा किया गया। साथ ही उक्त सप्ताह में बाल विकास परियोजना कार्यालय, जमुआ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर गर्भवती महिलाओं एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया।

गर्भवती महिलाओं को गोदभराई एवं 6 माह के पूर्व बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। गर्भवती, धात्री महिला, किशोरियों एवं बच्चों के साथ चौपाल लगाकर जागरुक किया गया व पौधारोपण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में गिरिडीह शहरी के सेविका एवं महिला प्रवेक्षिका की उपस्थिति रही।