गिरिडीह झारखण्ड धर्म

गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में नवरात्रि के मौके पर मंगल कलश की स्थापना की गई

Share This News

शारदीय नवरात्र के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह सहित जिले के प्रखंडों में स्थित प्रज्ञापीठ एवं चेतना केंद्रों में मंगल कलश की स्थापना की गई।
इस अवसर पर पूरे गिरिडीह जिले में 5000 परिजनों के द्वारा गायत्री महामंत्र लघु अनुष्ठान का संकल्प लिया गया। इसके अंतर्गत सभी के द्वारा मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य एवं कल्याण के लिए अपने- अपने घरों में नवरात्र के 9 दिनों तक 24000 गायत्री महामंत्र का जप किया जाएगा।

गायत्री शक्तिपीठ गिरीडीह में कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम गुप्ता एवं उर्मिला अग्रवाल के द्वारा मां गायत्री की वंदना से की गई। इसके बाद जिला युवा प्रभारी अरुण कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों को अनुष्ठान का संकल्प करवाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में सद्बुद्धि की वृद्धि के लिए नित्य गायत्री महामंत्र का जप अवश्य करना चाहिए। गायत्री महामंत्र का नित्य जप करने से व्यक्ति की प्राण शक्ति बढ़ती है एवं आत्मबल का विकास होता है , साथ ही नित्य गायत्री महामंत्र जप करने से बुराइयों से भी मनुष्य को छुटकारा मिलता है और स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। गायत्री महामंत्र का जप के साथ-साथ इसका लेखन करने से भी वही लाभ मिलता है जो जप करने से मिलता है।

वर्तमान समय में पूरे जिले में मिशन की संचालिका माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के निमित्त मंत्र लेखन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। गायत्री शक्तिपीठ गिरीडीह में नवरात्र की पूर्णाहुति दिनांक 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह, जय प्रकाश राम, दर्शन पंडित, योगेश्वर महतो ,अरुण कुमार ,महेश गुप्ता, अमित कुमार, नरेश यादव,तुलसी पंडित, दयानंद प्रसाद ,महेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, विभु मोहन, संजय सिंह, श्याम सुंदर राम, पोखन महतो , उर्मिला बरनवाल ,पार्वती बरनवाल, अर्चना देवी, पूनम गुप्ता ,पूनम राम ,शीला देवी सहित महिला मंडल की बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ l