Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह: अर्जुन मुंडा कल आएंगें मधुबन, स्थानीय लोगों से करेंगे संवाद

Share This News

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक दिसंबर (शुक्रवार) को मधुबन आ रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के निमित उनका यह दौरा है। मुंडा मधुबन क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात व संवाद करेंगे।

उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि अर्जुन मुंडा मोदी सरकार की गरीब जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से मिलेंगे।
जनता से यह जानकारी प्राप्त की जायेगी कि केंद्र की योजनाएं धरातल पर उतर रही है या नहीं।

आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, फ्री अनाज, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जनता से जानकारी प्राप्त करेंगे।

Exit mobile version