गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: सात फेरे लेने की हो चुकी थी तैयारी तभी पहुंच गई पहली पत्नी, मंडप छोड़ फरार हुआ दूल्हा, जाने पूरा मामला

Share This News

 

गिरिडीह में एक युवक दूसरी शादी रचाने की तैयारी में था लेकिन सारी प्लानिंग पर पहली पत्नी ने पानी फेर दिया। पहली पत्नी पुलिस के साथ आ पहुंची तो दूल्हा मंडप पहुंचने से पहले फरार हो गया।

यह मामला गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र का है जहाँ बिहार के वैशाली का रहनेवाला एक युवक जो वर्ष 2015 से गिरिडीह में रह रहा था। युवक शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है। अपनी पहली शादी को छिपाकर युवक द्वारा गिरिडीह मुफ्फसिल थाना इलाके की एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उससे शादी रचाने की तैयारी कर ली। लेकिन इसकी भनक लगते ही पहली पत्नी अपने परिजनों के साथ पचम्बा थाना आ पहुंची और आपबीती सुनायी।

जिसके बाद पंचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह हरकत में आए और पीड़िता महिला को लेकर धर्मशाला पहुंची। वहीं इसकी भनक लगते ही दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर चुका दूल्हा शादी का मंडप छोड़ फरार हो गया।
बिहार के वैशाली से आयी महिला का ने बताया कि 2007 में ही उसकी शादी मुकेश नामक युवक संग हुई थी। दोनों की दो बेटी है जिसकी उम्र 10 और 16 साल है।

बताया कि वर्ष 2015 में उसके पति गिरिडीह आ गए और यहां आने के बाद कहने लगे कि तुमसे पुत्र नहीं होता है। इसी बात को लेकर मनमुटाव चलने लगा हालांकि इस दौरान उसके पति उसके पास आते थे। पिछले एक वर्ष से उसके पति ने राशन का खर्च देना भी बंद कर दिया। जब पड़ताल की गई तो पता चला कि उसके पति का अवैध संबंध एक लड़की के साथ हो गया है। फिर पता चला कि दोनों शादी रचाने वाले हैं इस जानकारी के बाद वह गिरिडीह पहुंची।