गिरिडीह झारखण्ड

तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी- वैष्णो देवी

Share This News

जम्मू से चल कर आई भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वैष्णो देवी के साथ जिला प्रभारी के रूप में प्रमंडलीय प्रभारी ऋतु रानी दो दिनों तक गिरिडीह के प्रवास पर रही।
इस दौरान गिरिडीह जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बुधवार की सुबह सदर अस्तपाल, चैताडीह में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की माताओं को और उनके सहयोगी के रूप में मौजूद लोगों के बीच फल का वितरण किया गया।

फिर दोपहर में गिरिडीह के स्थानीय न्यू परिसदन भवन में भाजपा महिला मोर्चा जिला कमिटी के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक हुई।

जिसके बाद देर शाम जमुआ विधानसभा के नवडीहा मंडल में उज्जवला लाभार्थी सम्मेलन में शरीक हुई।
इस दौरान कार्यक्रमों में मुख्यरूप से गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शालिनी बैसखियार आदि उपस्थित थी।