गिरिडीह झारखण्ड

सशक्त महिला संस्थान गिरिडीह के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल वितरण

Share This News

सशक्त महिला संस्थान गिरिडीह के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान झण्डा मैदान, कालीबाड़ी चौक, टॉवर चौक,रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर वितरण किया गया।

बताया गया कि पूर्व में भी इस तरह का कार्य संस्थान द्वारा किया जाता रहा है और आगे भी लगातार एक-दो दिन तक यह कार्यक्रम शहर में चलाने की योजना है।

इस कार्य में संस्थान की की सचिव पुष्पा शक्ति अध्यक्ष नीतू शोला, उपाध्यक्ष सीमा देवी, कार्यकारिणी के सदस्य सपना रॉय, रेखा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, ललिता बर्णवाल, लक्ष्मी छाया,शिल्पा देवी बेबी कुमारी इत्यादि शामिल थी।