गिरिडीह झारखण्ड शिक्षा

शीतलहरी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूल के समय मे किया बदलाव

Share This News

ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। राज्य सरकार के जारी आदेश के मुताबिक, 19 से 25 जनवरी तक समय में बदलाव किया गया है। केजी से पांचवीं तक के क्लास सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चलेगा।

वहीं, क्लास छह से 12वीं तक के स्कूल सुबह नौ बजे से तीन बजे तक चलेगा। मध्याहन भोजन पूर्व की तरह जारी रहेगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। मौसम विभाग ने इस लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। गिरिडीह समेत कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। कहीं बादल दिखे, कहीं धुंध तो कहीं बारिश ने मौसम बदल दिया है।