Site icon GIRIDIH UPDATES

चिकेन खाने वाले हो जाये सावधान,रांची में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, 1745 मुर्गी व 451बत्तख मारे गए

Share This News

केरल में बर्ड फ्लू फैलने के चार दिन बाद रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। होटवार के क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र से भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान के लैब में भेजे गए सैंपल में एच 5 एन 1 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई। इसके बाद डीसी राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर बुधवार को होटवार के रीजनल पोल्ट्री फॉर्म में 1745 मुर्गी और 451 बत्तख को मार दिया गया। 1697 अंडे भी नष्ट किए गए।

डीसी ने रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया है। साथ ही, होटवार के एक किमी के दायरे में मुर्गी, बत्तख, अंडा के उत्पादन खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

गुरुवार से सर्वे किया जाएगा। सर्वे में मुर्गी-बत्तख या अंडा मिलेंगे उन्हें नष्ट किया जाएगा। इसके अलावा शहर के 10 किमी क्षेत्र के बाहर से मुर्गी-अंडा लाने या ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

Exit mobile version