गिरिडीह झारखण्ड

बेटी के अवैध सम्बन्ध से नाराज पिता ने की अपने ही बेटी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This News

बेटी के अवैध संबन्ध से नाराज पिता ने कत्ता से काटकर बेटी की हत्या कर दी। घटना गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी गांव की है। मृतका चालीस वर्षीय महिला मंजू देवी का शव उसके घर आंगन में पड़ा हुआ पाया। पिता में पुलिस के समक्ष हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया है। साथ हत्या को अंजाम देने के बाद शौचालय के छत पर रखे कत्ता को पुलिस को सौप दिया है।

आरोपी प्रभु सिंह के मुताबिक रात तकरीबन आठ बजे हत्या की घटना को अंजाम दिया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, एसआई गणेश कुमार यादव ने हत्या आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि महिला की हत्या हुई है। मृतका की पिता ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।