गिरिडीह झारखण्ड

अभाविप गिरिडीह नगर कार्यकारिणी और कॉलेज कार्यकारणी की हुई घोषणा

Share This News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज व नगर इकाई 2021-22 का गठन रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस दौरान सभा भवन में आयोजित बैठक में कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रमुख प्रो मिथिलेश कुमार, विभावि सहसंयोजक कृष्ण त्रिवेदी, विभाग संयोजक कुमार गौरव, नगर अध्यक्ष प्रो आशा रजवार ने मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर के किया। इस दौरान विभावि सहसंयोजक कृष्ण त्रिवेदी ने अभाविप के इतिहास व संगठन की कार्रवाई की जानकारी दी।

वहीं विभाग संयोजक कुमार गौरव ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही कॉलेज व नगर कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें नगर इकाई का गठन करते हुए नगर अध्यक्ष के रूप में पुन: प्रो आशा रजवार, नगर उपाध्यक्ष गौरव गगन, मिटुं सिंह,नगर मंत्री अक्षय कुमार,नगर सह मंत्री उज्जवल तिवारी, तान्या कुमारी,भोला राम, अभिषेक कुमार, रोहित बर्नवाल, बबलू कुमार, नगर मिडिया प्रमुख रोशन राय तथा नगर कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। वहीं गिरिडीह कॉलेज ईकाई का गठन करते हुए कॉलेज अघ्यक्ष के रूप में अंकित राज,कॉलेज उपाध्यक्ष सोनाली तर्वे , राजेश बर्मन, राहुल पाण्डेय, कॉलेज मंत्री सुमन चौधरी,सह मंत्री ऋषि त्रिवेदी,अंजालि कुमारी,सतीश कुमार एवं अंशु यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य में रोशन चंद्रवंशी, राहुल हिन्दुस्तानी, एवं कॉलेज कार्यकरणी की भी घोषणा की गई । इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय ओझा, शिवम राय, अभिषेक शर्मा, आशीष सिंह, आदि मौजूद रहें।