बीते सप्ताह भर से प्रतिदिन दोपहर बाद आंधी व बारिश हो रही है। इससे आमजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार शाम को अचानक आई तेज आंधी से गांडेय थाना क्षेत्र के कन्हाईडीह निवासी सुनील हांसदा के घर का छप्पर उड़ गया। इससे पूरा परिवार बेघर हो गया है। उन्हें रहने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पीड़ित सुनील हांसदा ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मजदूरी की राशि जमा कर कुछ माह पूर्व एक खपरैल का नया कच्चा घर बनाया था।
उसी घर में अपने परिवार के साथ वह रह रहा था। गुरुवार को दोनों बुजुर्ग व सुनील की पत्नी घर के भीतर थीं। सुनील मजदूरी करने धनबाद गया है। शाम को अचानक आई तेज आंधी व बारिश से सुनील के घर में लगे खपरैल की छत उड़कर घर के बाहर जा गिरी। इससे उसके रहने का आशियाना छीन गया। इससे वह बेघर हो गया है।