Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह स्टेशन रोड का हाल, स्वच्छ भारत अभियान के बैनर के नीचे गंदगी का अंबार

Share This News

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के स्टेशन रोड का हाल देखकर अब गिरिडीह के लोग इस सोच में पड़ गए है कि वो नगर निगम काहे या नरक निगम जी है तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि कैसे गिरिडीह नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का मजक उड़ाया जा रहा है। गिरिडीह नगर निगम द्वारा लगाए गए स्वच्छ भारत अभियान के नीचे कैसे गंदगी का अंबार लगा हुआ है इसी रोड में गिरिडीह रेलवे स्टेशन भी है।

आपको बता दे कि गिरिडीह नगर निगम द्वारा फुटपाथी दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं के लिए दो वेंडिंग जॉन भी बनाये गए है इसके बावजूद किसी भी दुकानदार को वेंडिंग जॉन में शिफ्ट नही किया गया है जिसकी वजह से गिरिडीह स्टेशन रोड रोज जाम की समस्या से भी जूझता रहता है। वहीं गंदगी के कारण फैली बदबू से वहां के स्थानीय लोगो का जीना दूभर हो गया है।

Exit mobile version