Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष/सचिव का हुआ आगमन, विधानसभा एवं प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार

Share This News

आज मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक नई परिसदन भवन में संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज एवं झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी भूपेश कुमार उपस्थित हुए।
बताया गया कि कार्यक्रम में विधानसभा एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया और साथ ही विधानसभा प्रभार क्षेत्र को बांटा गया जिसमें गिरिडीह विधानसभा में पुरुषोत्तम चौधरी, राजधनवार विधानसभा में मारुति नंदन शास्त्री, जमुआ विधानसभा में शशि शर्मा, डुमरी विधानसभा में यश सिन्हा, गांडेय विधानसभा में बंटी अली, बगोदर विधानसभा में पीयूष यादव प्रभारी और साकिब अहमद सहप्रभारी बनाए गए।

प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि केंद्र की सरकार ने जिस तरह से अग्नीपथ योजना लाकर युवाओं के साथ विश्वासघात करने का काम किया है यह कहीं से ठीक नहीं है और झारखंड प्रदेश में प्रदेश युवा कांग्रेस मजबूती के साथ छात्रों व युवाओं के साथ खड़ी है और बहुत जल्द विधानसभा प्रखंड से लेकर तमाम जिलों में बिजली, पानी सड़क के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।

वहीं युवा जिलाध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि आज इस गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर मुबारकबाद दिया हसनैन अली ने कहा कि जल्द ही पूरे गिरिडीह जिले में युवा कांग्रेस मजबूती के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरे जिले में आंदोलन करने का काम करेगी।
मौके पर गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के महासचिव यश सिन्हा, पुरुषोत्तम चौधरी, मारुति नंदन शास्त्री, गिरिडीह विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज कुरेशी, डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो, राजधनवार विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय, जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, बगोदर विधानसभा अध्यक्ष आबिद अंसारी समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Exit mobile version