Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह: बच्चों के के लिए आईं पुस्तकें फांक रही है धूल,

Share This News

गिरिडीह के तीसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालक के भवन में बच्चों के बीच वितरण के लिए रखी पुस्तकें, खेलकूद व प्रयोगशाला का सामान महीनों से धूल फांक रही है। इसे लेकर तीसरी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोहम्मद मुनीरउद्दीन और झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

कहा कि यहां जितने भी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आए हैं, सब के कार्यकाल में यही हुआ है। शिक्षा विभाग के अफसर और कर्मचारियों की मिलीभगत से ऐसा होता रहा है। लिहाजा जांच कर दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए।

Exit mobile version