Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में सीएम ने मेगलिफ्ट सिंचाई परियोजना की रखी आधारशिला, इसके शुरू होने से मजदूरों का नहीं होगा पलायन

Share This News

गिरिडीह में पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन मकर संक्रांति मेला मैदान में आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए और 639 करोड़ के मेगा पाइप लाइन सिंचाई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इससे पहले मुख्यमंत्री सबसे पहले मधुबन के मरांगबुरू मांझी थान पहुंचे।

यहां उन्होंने पूरे विधि विधान के पूजा अर्चना कर मत्था टेका। इस दौरान सीएम ने मांझी हड़ाम को सम्मानित भी किया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी आदि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सबसे अधिक मजदूरों का पलायन इसी इलाके से होता है, लेकिन अब इस परियोजना के आने से अब मजदूरों को पलायन नहीं होगा। वे खेतों में काम कर खुशहाल बनेंगे। सिंचाई की पूरी व्यवस्था होने से साल में तीन तीन फसलों का उत्पादन होगा और हर एक व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न होंगे।

सीएम ने केन्द्र सरकार पर झारखंड की जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आवास योजना सहित अन्य योजनाओं में पक्षपात किया है, लेकिन हमारी सरकार अबुआ आवास से लेकर हर तरीके से रोजगार की व्यवस्था कर रही है।

Exit mobile version