गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

छोटेलाल यादव बने झारखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

Share This News

झारखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने आज प्रदेश कमेटी की घोषणा की। इस घोषणा के तहत गिरिडीह के वर्तमान जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा झारखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

छोटेलाल यादव ने इस अवसर पर पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे इस मोर्चे को और भी आगे प्रदेश स्तर पर विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।