गिरिडीह झारखण्ड धर्म

संत निरंकारी मंडल ने आयोजित किया सत्संग कार्यक्रम, दिल्ली से आए प्रचारक को सुनने उमड़ी भीड़

Share This News

गिरिडीह। संत निरंकारी मंडल की तरफ से पचम्बा के बुढ़वा तालाब के समीप तुलसी विवाह भवन में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे केंद्रीय प्रचारक इंद्रजीत शर्मा और उनकी पत्नी सविता शर्मा को सुनने काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में इंद्रजीत शर्मा ने लोगों को सत्संग के महत्व को बताते हुए ईश्वर के अनेक रूप और भौतिक वाद की जानकारी दी।

मौके पर उन्होंने मनुष्य को उनके कर्तव्य से अवगत कराया जीवन को सही मार्ग पर चलते हुए जीने की सीख दी। बताया कि वह झारखंड में 14 दिनों की यात्रा पर निकले हुए हैं। उन्होंने कहा देश और दुनिया में शांति का संदेश देना है और शांति कायम रखने के लिए एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाना है।

उन्होंने कहा लोगों को समाज में सभी का आदर करना चाहिए। समाज को बेहतर बनाने में अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लंगर का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में धनबाद जॉन के प्रचारक महात्मा बाबूलाल जी, सुखदेव जी, विक्की जी, नितेश जी, डॉक्टर सहदेव जी, गिरिडीह सेवा दल के संचालक बिरेंद्र जी, राजेश जी, सिकंदर जी, गणेश जी, अनिल सिन्हा जी, विपुल जी, बिनोद जी, अश्विनी अंबेडकर जी, बहन उर्मिला, प्रीति, माला समेत सत्संग से जुड़े काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।