गिरिडीह झारखण्ड धर्म

गुरु पूर्णिमा के अमृतमय महोत्सव के उपलक्ष्य में कबीर ज्ञान मंदिर में होगा कार्यक्रम का आयोजन

Share This News

गिरिडीह। गुरु पूर्णिमा अमृतमय महोत्सव के उपलक्ष्य में सिरसिया स्थित कबीर ज्ञान मंदिर में रविवार 21 जुलाई को गुरुभक्ति पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कबीर ज्ञान मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस विशेष कार्यक्रम में सभी से शामिल होने की अपील की है।

कार्यक्रम के रुपरेखा की जानकारी देते हुए बताया गया कि रविवार को सुबह 8 बजे गुरु पूजन का शुभारंभ होगा। गुरुपूजन और भजन उद्धोधन के बाद 10 बजे दिन से दीक्षा, संस्कार एवं मुंडन संस्कार का कार्यक्रम होगा।

जिसके बाद दोपहर 2 बजे से ईश्वर बड़ा या गुरु विषय पर वाद एवं सदगुरु मां के मुखारबिंद से बहुमूल्य उपदेश का कार्यक्रम होगा।