Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री हफिजूल हसन के बयान पर कहा, जब किसी नेता के बेटा को सीधे मंत्री बना दिया जाए तो ऐसा ही होगा

Share This News

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज गिरिडीह पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वंही भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्होंने खुशी का इजहार किया। साथ ही वहीं पत्रकारों के कई प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही रीड है ऐसा बताया। वहीं उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अधिवेशन के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार झारखंड में है, यह सरकार बताएं कि जनता के आकांक्षाओं के अनुरूप जो वादा किया गया था उन वादों को किस प्रकार निभाया गया यह बताएं। वहीं उन्होंने राज्य में चरमराती कानून व्यवस्था पर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में सभी असुरक्षित हैं क्योंकि आए दिन छिंतई, डकैती और हत्या की घटना बढ़ती जा रही है। वहीं उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के इस्लामी शरीयत और संविधान पर दिए गए बयान पर तंज करते हुए कहा कि नेता का बेटा उसे सीधे मंत्री बना दिया गया है उसे यह मालूम नहीं है कि मंत्री को क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है। इसलिए सरकार के जो मुखिया हैं उन्हें इस मंत्री को सीखाना चाहिए कि उसे क्या-क्या बोलना है या नहीं बोलना। वहीं उन्होंने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में जितनी खून-खराबा हुई है किसी भी मीडिया ने सही से अपना रोल अदा नहीं किया और ना ही देश को दिखाया। इधर उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे संस्था और न्यायालय को तय करना है कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगे या नहीं।

Exit mobile version