गिरिडीह झारखण्ड

कृषि उत्पादन बाजार समिति पचंबा स्थित मतगणना केंद्र एवं ब्रज गृह का किया गया निरीक्षण

Share This News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह एवं सामान्य प्रेक्षक के द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति पचंबा स्थित मतगणना केंद्र एवं ब्रज गृह का निरीक्षण किया गया और मतगणना केंद्र एवं ब्रज गृह में सभी व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ साथ पुलिस पदाधिकारियों का प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही मतगणना केंद्र में साफ सफाई करने एवं सभी प्रकार का आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही 24*7 अग्निशमन वाहन का व्यवस्था रखना का भी निर्देश दिया गया।

इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह द्वारा सामग्री कोषांग का भी भ्रमण किया गया एवं मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्री का भी निरीक्षण किया गया। वहीं सभी संबंधित पदाधिकारी को सभी कार्य सही ढंग से करने के साथ साथ निर्बाध रूप से बिजली व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।