Site icon GIRIDIH UPDATES

धनबाद अग्निकांड में घायल पीड़ितों से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता

Share This News

मुख्यमंत्री के निर्देश पर धनबाद के प्रभारी व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज बुधवार की शाम आशीर्वाद टावर अग्नि कांड को लेकर धनबाद पहुंचे। वे प्रशासन के अधिकारियों से हादसे के कारणों की जानकारी ली और राहत कार्य का जायजा लिया।

इसके बाद वे घायलों से मिलने पाटलिपुत्र नर्सिंग होम पहुंचे। यहां इलाजरत मरीजों का हालचाल जाना और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को राज्य सरकार ने चार लाख की सहायता राशि प्रदान करेगी, इसके अलावा घायलों का पूरा इलाज राज्य सरकार उठाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी घायल को धनबाद से बाहर भी ले जाने के लिए उसे एयरलिफ्ट की जरूरत हो तो भी सरकार खड़ी है।

Exit mobile version