गिरिडीह झारखण्ड

रमजान मुबारक के मौके पर गिरिडीह नगर भवन में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

Share This News

गिरिडीह। रमजानुल मुबारक के पवित्र मौके पर तंजीम अहले सुन्नत की तरफ से शुक्रवार को नगर भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, झारखंड सरकार के मंत्री हफीजूल हसन अंसारी, विधायक मथुरा महतो, सुदिव्य कुमार सोनू समेत काफी संख्या में खास व आम उपस्थित थे।

यहां सभी साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। इफ्तार पार्टी में सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की और सामूहिक इफ्तार किया। इफ्तार के बाद तमाम लोगों ने मुल्क में अमन शांति की दुआएं मांगी।

इस सम्बन्ध में आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि रमजान के पाक महीने में रोजादारो के लिए इफ्तार आयोजन किया जाता है। ताकि लोग एक साथ मिलकर इफ्तार कर सकें।