गिरिडीह झारखण्ड

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकला गिरिडीह का विराट सिंह

Share This News

गिरिडीह के सरिया से अमरनाथ की पैदल यात्रा सफलतापूर्वक करने के बाद सरिया निवासी विराट सिंह ने फिर से अपने सहयोगी पकंज कुमार के साथ देवघर से मां वैष्णो देवी की पैदल यात्रा की शुरुआत सरिया से की है।

इसकी जानकारी देते हुए विराट सिंह ने कहा कि यह यात्रा सरिया से देवघर होकर वैष्णो देवी की होगी, जिसमे कुल 2100 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

उनकी यह पैदल यात्रा पहली यात्रा नही हैं। इसके पूर्व भी सरिया से अमरनाथ और सरिया से देवघर पैदल यात्रा कर चुके हैं।

इस बार मां ने पुकारा हैं जिसे बाबा नगरी देवघर से प्रारम्भ करते हुए वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं।
इसे 2 माह में पूरा करना है। कहा कि पैदल यात्रा करते हुए लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना हैं और हिंदुत्व के एजेंडे को बताना है।