गिरिडीह झारखण्ड

झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का निधन

Share This News

झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का 72 वर्ष की उम्र में गुरूवार देर रात निधन हो गया। वो रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गए थे। उन्हे बेहोशी के हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

दिवंगत लालचंद महतो के भाई चेतलाल महतो ने बताया कि पूर्व मंत्री की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसी दौरान वो अपने फ्लैट के बाथरूम में गए और बेहोश होकर गिर गए।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। लालचंद महतो गिरिडीह के डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके है, राज्य गठन के बाद झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी इन्हे दी गई थी।