गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Share This News

गिरिडीह शहर के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित तिलैयाटांड़ जंगल में कुएं से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना के बाद शव देखने के लिए आस -पास के लोगों की काफी भीड़ उमड़ गयी।

घटना कि जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

इधर घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। हत्या या आत्महत्या है इसकी जांच हो रही है। फिलहाल शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।