गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, कहा झारखंड में मजबूत है इंडिया गठबंधन

Share This News

गिरिडीह। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद सोमवार की शाम बेंगाबाद में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यहां महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कल्पना सोरेन का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया।

मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की स्थिति मजबूत है। बीते 21 अप्रेल को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय रैली से ही इंडिया गठबंधन की लहर का पता चल गया है। उन्होंने कहा झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ उपस्थिति दर्ज कराएगी।

कल्पना ने कहा देश में सत्ता पलटने वाला है। गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, मोहम्मद फखरुद्दीन, मंजू मरांडी, विजय सिंह, एनामुल हक, शाहनवाज अंसारी, किशुन मरांडी, नीलकंठ मंडल, जाकिर हसन सहित गठबंधन दल के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।