गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा

Share This News

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के तत्वाधान में तैलिक तरुण संघ पचंबा और साहू विकास समिति पचंबा के निर्देशन में साहू समाज के कुलदेवता नायक बाबा पूजन समारोह आयोजित की गई। पूजन समारोह आज 9 फरवरी 2023 से प्रारंभ होकर 13 फरवरी 2023 तक चलेगा। आज समारोह की शुरुआत एक भव्य शोभायात्रा से की गई। शोभा यात्रा साहू धर्मशाला पेठियाटांड से प्रारंभ होकर पूरे पचम्बा शहर का भ्रमण करते हुए पूजन स्थल में समाप्त हुआ। इस भव्य यात्रा मे 1000 से अधिक पुरुष, महिला एवं बच्चों ने भाग लिया। शोभा यात्रा का नेतृत्व मुकेश साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, संजय साहू बबलू ने किया।इस शोभायात्रा में गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष बाल गोविंद साहू महासचिव धर्म प्रकाश , पूर्व कोडरमा जिला परिषद अध्यक्षा शालिनी गुप्ता,कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता , संगठन सचिव देवेंद्र गुप्ता राजनीतिक चेतना मंच के अध्यक्ष सह मुखिया शिवनाथ साहू, सत्य प्रकाश साहा मनीष गुप्ता ने भाग लिया।

तैलिक तरुण संघ के अध्यक्ष मोहित प्रसाद महतो , साहू विकास समिति के अध्यक्ष अनूप साव, सचिव शंकर साव के कुशल निर्देशन में शोभा यात्रा निकाली गई थी। जिन जिन मोहल्ला से शोभायात्रा गुजरी वहां के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि आज हमारे कुलदेवता नायक बाबा के पूजन समारोह की शुरुआत की गई है। पूरा वातावरण भक्तिमय है । 13 फरवरी को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि आज हमलोग नायक बाबा से गिरिडीह वासियों की खुशियों के लिए मंगल कामना किया। आज हमारा समाज पूरे श्रद्धा भाव से अपने नायक बाबा का पूजन कर रहा है। जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि हम लोग प्रत्येक 5 वर्ष में नायक बाबा की पूजा करते हैं तथा आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन साव, अमित साव, गोपाल साहू ,अरविंद साहू, कृष्णा प्रसाद साहू, अशोक साहू दीपक साहू, दिलचंद साव, राज किशोर साहू, रोहित कुमार विनोद साव, अजय साव, मोहन साव आदि का सराहनीय योगदान रहा।