Site icon GIRIDIH UPDATES

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, जगरनाथ महतो पंचतत्व में हुए विलीन

Share This News

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास बोकारो के भंडारीदह में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई विधायक और मंत्री शामिल रहे।

चेन्नई से सुबह लगभग 7.30 बजे जगरनाथ महतो का शव रांची पहुंचा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कांधे पर रखकर शव वाहन तक लेकर आये। इसके बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए सीधे विधानसभा ले जाया गया जहां विधायक, मंत्री नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विधानसभा के बाद अब जेएमएम कार्यालय में रखा। डुमरी विधानसभा के बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का शव बोकारो के भंडारीदह पहुंचा यहां अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

Exit mobile version