महान वैज्ञानिक डॉक्टर सर जेसी बोस की नातिन सुप्रिया राय का शनिवार को गिरिडीह में जगह जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में आरके महिला कॉलेज में कॉलेज परिवार की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर सुप्रिया राय को बुके और शाल भेट कर स्वागत किया गया। बताया गया कि अमृत नाथ मित्रा महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस के ममेरे भाई थे।
अमृत नाथ मित्रा सुप्रिया राय के नानाजी थे। पूर्व में अमृत नाथ मित्रा गिरिडीह के जज रह चुके हैं। बताया गया कि सुप्रिया राय और गिरिडीह के संजय राजगढ़िया की पत्नी कोलकाता में एक ही मॉडर्न हाई स्कूल की शिक्षिका है। सुप्रिया राय का जन्म गिरिडीह में ही हुआ है। इसीलिए वह अपने बचपन की यादों को ताजा करने के लिए गिरिडीह पहुंची। इस दौरान वे बचपन में महिला कॉलेज खेलने के लिए आती थी।
उसी को लेकर पुरानी यादों को ताजा करने के लिए सुप्रिया राय कॉलेज पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की बातें उपस्थित लोगों के साथ साझा की। इस बाबत कॉलेज की प्राचार्य प्रिंसिपल डॉक्टर मधुश्री सान्याल ने बताया कि पेड़ पौधों में भी जीवन है इस बात को सिद्ध कर दिखाने वाले महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस की नातिन गिरिडीह महिला कॉलेज पहुंची इस दौरान उनका स्वागत किया गया और उनके द्वारा गिरिडीह में बिताए गए बचपन को सुनने का अवसर मिला। मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर और कई छात्राएं उपस्थित थीं।यहां के बाद सुप्रिया राय खंडोली और ब्रम्ह समाज का भी अवलोकन किया।