Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह को मिली रांची इंटरसिटी की सौगात, चैंबर ने मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक को दिया धन्यवाद

Share This News

गिरिडीह से रांची तक इंटरसिटी एक्सप्रेस संचालन की स्वीकृति मिलने से गिरिडीहवासियों में भारी खुशी है। इसके लिए गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ काॅमर्स की ओर से शनिवार को गिरिडीह शहर के श्याम भवन में समारोह आयोजित कर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह काेडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू का धन्यवाद दिया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में उद्योगपति डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया और अशोक जैन ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को शॉल ओढ़ाकर और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सचिव प्रदीप अग्रवाल सनातन धर्म का पवित्र ग्रंथ श्रीमद भागवत गीता देकर समान्नित किया।

चैंबर के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने मंत्री अन्नपूर्णा देवी काे एक मांग पत्र साैंपकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैभव से अन्य सुविधाओं के लिए पहल करने की मांग की है। माैके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सचिव प्रदीप अग्रवाल, गुणवंत सिंह सलूजा, अशोक जैन, श्रवण केडिया, मनोज जालान, दिनेश खेतान, राकेश मोदी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, राजकुमार राज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version