गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

भाजपाइयों ने निकाला तिरंगा यात्रा, राष्ट्र प्रेम का दिया गया संदेश

Share This News

गिरिडीह। सोमवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गिरिडीह में भाजपा जिला कमिटी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा भाजपा जिला कार्यालय से निकल कर शहर के बड़ा चौक तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, भाजपा नेता दिनेश यादव, विनय सिंह समेत काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में जमकर देशभक्ति के नारे बुलंद किए हुए। मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी एवं अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य है लोगों के मन में देश प्रेम की भावना को जागृत करते रहना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि देश की एकता अखंडता और अस्मिता को बचाए रखा जा सके। कहा कि तिरंगा यात्रा से लोगों ने मन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार हो रहा है।