देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था
92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी थी। उनके निधन पर देश की राजनीति में शोक का माहौल है।