गिरिडीह झारखण्ड राँची

रांची में एक महिला ने एकसाथ 5 बच्चों को जन्म दिया, मां सहित पांचों बच्चे स्वस्थ

Share This News

झारखंड में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस महिला की डिलीवरी रांची के रिम्स में हुई है। इस खबर को रांची के रिम्स ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करके बच्चों की तस्वीर साझा की है। साथ ही अस्पताल ने लिखा कि बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच बताया गया है।रिम्स ने अपने ट्वीट में लिखा, “रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है।

बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।” सभी नवजातों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।