Site icon GIRIDIH UPDATES

19वी झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता वुशु प्रतियोगिता में गिरिडीह के अभिषेक ने जीता पदक

Share This News

रांची के खेल गॉव में 22 और 23 अप्रैल को हुए 19वी सिनियर राज्यस्तरीय वुश प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह से अभिषेक कुमार और पवन कुमार खेलने गए हुए थे जिसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अभिषेक कुमार कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

गिरिडीह जिला वुशु संघ के महासचिव आकाश कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल 2023 को रांची के खेल गांव में सिनियर 19वी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ जिसमें गिरिडीह के अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक जीत कर गिरिडीह का नाम रौसन किया है।

उन्होंने बताया कि अभिषेक पूर्व में भी कई पदक जीत चुका है और निरंतर वुशु का अभ्यास कर रहा है और ये पूर्ण विस्वाश है कि जल्द ही वो अपने पदक को स्वर्ण पदक में बदलेगा।
उसकी इस उपलब्धि से गिरिडीह के सभी खिलाड़ियों एंग पदाधिकारी में काफी खुसी की लहर है सभी ने उन्हें फोन पर बधाई भी दी।
उन्होंने बताया कि उसके गिरिडीह वापस आने पर स्वागत समारोह का आयोजन कर संघ द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

गिरिडीह जिला वुशु संघ के संदीप डंगेसच ,संरक्षक मुकेश जालान राजेंद्र तर्वे ,अनिल मिश्रा,उपाध्यक्ष संतोष खत्री,अमित स्वर्णकार, साधन पटनायक, कोषाध्यक्षया अनिता ओझा, जॉइंट सेक्रेटरी रोहित राय,अन्य पदाधिकारीयो ने अभिषेक कुमार और उनके कोच आकाश कुमार को पदक जीतने पर बहुत बहुत बधाई और सुभकामना दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version